सोमवार, जून 30, 2025
होमNationalयूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में खिला कमल पंजाब में आप की आंधी...

यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में खिला कमल पंजाब में आप की आंधी गोवा में भगवा सरकार के आसार

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा की तस्वीरें लगभग साफ हो गई हैं। पंजाब ने इतिहास रच दिया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने पंजाब में लगभग क्लिन स्वीप कर लिया है। आप ने गोवा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। यूपी में 36 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौट रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंकलाब शुरू हो गया है। कहा कि अब एक नया भारत बनायेंगे। कांग्रेस का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर कहा कि उनकी पार्टी इससे सबक सीखेगी और देश की जनता के हित में काम करती रहेगी।

चुनाव हार गये मुख्यमंत्री के दावेदार

न्यूज ब्यूरो। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव की तस्वीरें लगभग साफ हो गई हैं। पंजाब ने इन चुनावों में इतिहास रच दिया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी पंजाब में प्रचंड बहुमत को प्राप्त करके सभी को चौका दिया है। हालांकि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए है। वो खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। बीजेपी नेता को कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने 6,579 मतों के अंतर से हराया। हालांकि, सत्तारूढ़ भाजपा पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में लगातार दूसरी जीत की ओर बढ़ रही है। बीजेपी ने गोवा में अगली सरकार बनाने के लिए निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों को साथ ले सकती है। प्रदेश की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत हासिल की है। यहा बीजेपी बहुमत के आंकड़े से महज एक सीट दूर है।

शाम 7 बजे तक के आंकड़े

– यूपी में बीजेपी 269, एसपी 129, कांग्रेस 2, बीएसपी 1 और अन्य 2

– पंजाब में आप 92, कांग्रेस 18, अकाली प्लस 4, बीजेपी प्लस 2 और अन्य 1

– उत्तराखंड में बीजेपी 48, कांग्रेस 18, बीएसपी 2, आप 0 और अन्य 2

– गोवा में बीजेपी 20, कांग्रेस प्लस 12, आप प्लस 3, टीएमसी प्लस 2 और अन्य 3

– मणिपुर में बीजेपी 32,  एनपीपी 8, जेडीयू 6, कांग्रेस 4 और अन्य 10

गोरखपुर का चुनाव परिणाम

गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 लाख 2 हजार मतों के अंतर से चुनाव जीत गएं हैं। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह की जीत हुई। सहजनवा विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदीप शुक्ला ने पहली बार चुनाव लड़कर 43 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। कैंपियरगंज में भाजपा के फतेह बहादुर सिंह ने सातवीं बार जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया है। करहल से अखिलेश यादव चुनाव जीत गएं है।

यूपी में एआईएमआईएम को नहीं मिला वोट

यूपी चुनाव में असुदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के अधिकतर उम्मीदवार 5 हजार मतों के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई। मतदाताओं ने उन्हें बुरी तरह नकार दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 विधानसभा सीटों में अभी तक आए रुझान के पर एआईएमआईएम को इस बार आधा फीसदी से भी कम मत मिलता हुआ नजर आ रहा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। अमरिंदर सिंह को पटियाला शहरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजीतपाल सिंह कोहली ने 19,873 मतों के अंतर से हरा दिया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

आज़ादी की कीमत… मॉं

'अंजुमन' की इस मार्मिक पेशकश में आज हम उस मां-बेटे की कहानी सुनाएंगे, जिन्हें...

भारत की अंतरिक्ष यात्रा: साइकिल से चंद्रयान तक, अनंत की ओर मजबूत उड़ान

जब दुनिया चाँद पर जाने का सपना देख रही थी, तब भारत चुपचाप एक...

‘सरदार जी 3’ ने पाकिस्तान में बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड

दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सरदार जी 3' ने 27 जून,...

सीतामढ़ी में भव्य मां जानकी मंदिर का निर्माण: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पुनौराधाम का विकास

सीतामढ़ी को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में बदलने के लिए एक विशाल परियोजना...

More like this

सीतामढ़ी में भव्य मां जानकी मंदिर का निर्माण: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पुनौराधाम का विकास

सीतामढ़ी को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में बदलने के लिए एक विशाल परियोजना...

बिहार चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने शुरू किया विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत, चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की...

पुरी रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़: तीन की मौत, 50 से अधिक घायल

पुरी, ओडिशा में रथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जब गुडिंचा मंदिर...

‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन

फेमस म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातों-रात देशभर में मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला...

‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड उमड़ा, रेखा और अन्य सितारों ने लूट ली लाइमलाइट

बॉलीवुड की प्रतिष्ठित और क्लासिक फिल्म उमराव जान (1981) को 27 जून 2025 को...

तेज प्रताप यादव ने खुद को बताया दूसरा लालू यादव, तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का दिया समर्थन

बिहार की राजनीति में अपनी बेबाक बयानबाजी और अनूठे अंदाज के लिए पहचाने जाने...

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: आस्था, प्रेम और समर्पण का अद्वितीय उत्सव

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 ओडिशा के पुरी शहर में हर साल आयोजित होने वाला...

‘सरदार जी 3’ ट्रेलर विवाद: गुरु रंधावा का गुस्सा, ट्वीट से जताया गुस्सा

हाल ही में 'सरदार जी 3' फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री...

FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ से दिलजीत दोसांझ को निकालने की मांग की, पूर्व मैनेजर ने किया बचाव

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने करियर के सबसे बड़े विवादों...

अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश: ISS पर डॉकिंग से पहले भारत का गौरवमयी क्षण

भारत के अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर जुड़...

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी, चुनाव चिन्हों का आवंटन: पार्टी के नए प्रतीक और चुनावी रणनीतियाँ

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ अब तेज़ हो गई हैं। चुनाव आयोग ने विभिन्न...

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी बने प्रोफेसर, अब कॉलेज में पढ़ाएंगे राजनीति शास्त्र

बिहार के वरिष्ठ नेता और राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी अब शिक्षा के क्षेत्र में...

तेजस्वी यादव का बयान: बिहार की राजनीति में लालू यादव परिवार से किसी नए सदस्य के प्रवेश पर रोक

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हाल ही में लालू यादव परिवार से...

भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक माइलस्टोन: 25 जून, भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण...

इंदिरा गांधी आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक...
Install App Google News WhatsApp